मुंबई में जश्ने-आजादी के साथ मनाया गया दही हांडी

Last Updated 15 Aug 2017 08:12:21 PM IST

मुंबई में आज जश्ने-आजादी के साथ-साथ भगवान कृष्ण की जयंती भी जन्माष्टमी के रूप में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी और हजारों की संख्या में गोविंदाओं ने दही-हांडी लूटे.


मुंबई में जश्ने-आजादी के साथ मना दही हांडी (फाइल फोटो)

बम्बई उच्च न्यायालय ने हाल में दही-हांडी तोड़ने के लिए मानव पिरामिड की ऊंचाई पर लगे प्रतिबंध पर ढील दे दी थी, जिसके बाद समूचे मुंबई और उपनगरों में पूर्ण जोशो-खरोश के साथ इसका आयोजन किया गया.

ड्रम की धुन पर नाचते और ‘गोविदा आला रे आला जरा मटकी संभान बिजू बाला’ गाते हुए लोकप्रिय मौजियों के समूहों का विभिन्न स्थानों पर स्वागत के साथ लोगों ने उनका उत्साहवर्धन भी किया.

 

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment