सिद्धार्थ शंकर रे नहीं रहे
Last Updated 07 Nov 2010 05:39:27 AM IST
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात उनके दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया।
![]() |
वह 90 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी माया रे हैं। उनके विश्वासप्राप्त सहायक एम. कविराज ने बताया कि रे काफी समय से बीमार थे और मार्च से डायलीसिस पर थे। शनिवार सुबह करीब 6.50 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ज्योति बसु के करीबी मित्र रे को 1972 में मुख्यमंत्री चुना गया था। पंजाब के पूर्व राज्यपाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता रे अमेरिका में भारत के राजदूत भी रहे। 1970 के दशक में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विश्वस्त रहे रे को 1971 में केंद्रीय मंत्री (पश्चिम बंगाल मामलों का प्रभारी) नियुक्त किया गया था।
रे क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास के पोते थे।
Tweet![]() |