World Health Day 2023: आज मनाया जा रहा वर्ल्ड हेल्थ डे, जानें कब हुई थी इस दिन की शुरुआत

Last Updated 07 Apr 2023 12:44:13 PM IST

हेल्थ समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है।


वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) अपने 194 सदस्य राज्यों और अन्य भागीदारों के साथ शुक्रवार को अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, स्वास्थ्य समानता के लिए नए सिरे से अभियान चलाने का आह्वान कर रहा है।

वैसे तो विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से किसी बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक दिन निर्धारित किया गया है। जैसे कि वर्ल्ड एडस डे जिसे हर साल एक दिसंबर को मनाया जाता है, ताकि लोग उस विशेष दिवस पर उस बीमारी के बारे में अवेयर रहे। वहीं 7 अप्रैल को हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है।

WHO यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल आज इस दिन का थीम निर्धारित करता है। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम 'हेल्थ फॉर ऑल (Health for All) रखी गई है। जिसका मतलब साफ है कि हैल्थ एक बुनियादी मानव अथिकार है। यानि दुनिया में कोई भी बीमारी के इलाज से वंचित ना रह सके और लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सके।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई थी। इसी के उपलक्ष में हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य के लिए यूनाइटेड नेशंस (UN) की स्पेशलिस्ट एजेंसी है।

इस खास दिन पर कई स्वास्थ्य संगठन समेत सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाएं और NGO कई स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं तथा फ्री मेडिकल चेकअप्स व हैल्थ कैंप लगाती हैं।

इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाता है।
 

समय लाईव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment