SCO Summit: PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, बोले- यूक्रेन में शांति का समाधान जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। इस संबोधन के बाद प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की।
![]() |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बीच आज यानी 1 सितंबर, 2025 को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit 2025) शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेता एक ही कार में बैठक स्थल तक गए, जो उनकी घनिष्ठता को दर्शाता है।
यह बातचीत भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में अचानक आई गिरावट की पृष्ठभूमि में हुई।
मोदी और पुतिन दोनों शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तियानजिन में हैं।
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत रूसी नेता के प्रधानमंत्री के साथ शिखर वार्ता के लिए भारत आने से कुछ महीने पहले हुई है।
Sharing my remarks during meeting with President Putin. https://t.co/PADOdRjsBs
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने वक्तव्य की शुरुआत में कहा, ‘‘हम यूक्रेन में शांति लाने के सभी हालिया प्रयासों का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष ‘रचनात्मक तरीके से’ आगे बढ़ेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मानवता का आह्वान है कि संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए और क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के तरीके खोजे जाएं।
मोदी ने कहा कि भारत रूसी नेता का स्वागत करने का इंतजार कर रहा है
प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए पुतिन दिसंबर में भारत आने वाले हैं।
मोदी ने कहा कि भारत और रूस कठिन समय में भी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े हैं।
उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
प्रमुख उभरते बाजारों और चीन, रूस तथा भारत जैसे विकासशील देशों के सदस्यों के साथ, एससीओ विश्व की लगभग आधी आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक-चौथाई का प्रतिनिधित्व करता है।
रविवार को तियानजिन में उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को SCO समिट से पहले फोटो सेशन में हिस्सा लिया। इसके बाद पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात की। तीनों नेता एक दूसरे के हाथ पकड़े नजर आए। इस दौरान मोदी ने पुतिन को गले भी लगाया।
| Tweet![]() |