यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के 10वें पैकेज पर सहमत
Last Updated 25 Feb 2023 09:33:36 AM IST
यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के 10वें पैकेज पर सहमत हो गया है।
![]() यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के 10वें पैकेज पर सहमत |
यूरोपीय संघ की परिषद के स्वीडिश अध्यक्ष ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्वीडिश प्रेसीडेंसी के हवाले से कहा, पैकेज में दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों के संबंध में कड़े निर्यात प्रतिबंध शामिल हैं।
इसने कहा कि पैकेज में व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ लक्षित प्रतिबंधित उपाय भी शामिल हैं, जिन्होंने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान का समर्थन किया है और सैन्य अभियान में इस्तेमाल होने के लिए रूस को ड्रोन दिए हैं।
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए अब तक के सबसे शक्तिशाली और दूरगामी प्रतिबंध लगाए हैं।
| Tweet![]() |