इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके आए, सुनामी की आशंका नहीं
Last Updated 29 Aug 2022 10:46:51 AM IST
इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
![]() इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके आए, तीव्रता 6.4 आंकी गई |
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 आंकी गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप सुबह स्थानीय समयानुसार 10.29 बजे आया, जिसका केंद्र केपुलुआन मेंतवई (मेंटावई द्वीप) जिले से 116 किमी उत्तर-पश्चिम में और समुद्र के नीचे 10 किमी में था।
अधिकारियों ने कहा कि भूकंप में सुनामी पैदा करने की क्षमता नहीं थी।
6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके को तेज वर्ग में आंका गया है, क्योंकि इससे पहले सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर आए भूंकप की तीव्रता 5.9 थी।
| Tweet![]() |