Russia Ukraine War: यूक्रेन, रूस ने पहली बार की कैदियों की अदला-बदली
Last Updated 25 Mar 2022 01:14:12 PM IST
यूक्रेन और रूस ने 24 फरवरी को कीव के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद पहली बार कैदी की अदला-बदली की है। ये जानकारी यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने दी।
![]() |
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक फेसबुक पोस्ट में वीरेशचुक के हवाले से बताया कि रूस की सेना और यूक्रेन की सेना ने एक-दूसरे के देशों के युद्धबंदियों को पकड़ा हुआ है, जिसमें अब 10 सैंनिकों की दोनों देश अदला-बदली कर रहे हैं।
इसके अलावा, यूक्रेन ने 11 नागरिक रूसी नाविकों को सौंप दिया, जिन्हें 19 यूक्रेनी नागरिक नाविकों के बदले ओडेसा के पास एक डूबे हुए जहाज से रूस को बचाया गया था।
"विनिमय की शर्तो के तहत बचाव जहाज को भी यूक्रेन लौटा दिया जाएगा और तुर्की में बंदरगाह पर भेजा जाएगा।"
| Tweet![]() |