रूसी सैनिकों को कीव के उपनगर से खदेड़ा : यूक्रेन
यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि रूसी बलों को भीषण लड़ाई के बाद कीव के रणनीतिक लिहाज से अहम उपनगर मकरीव से खदेड़ने में कामयाबी मिली है।
![]() रूसी सैनिकों को कीव के उपनगर से खदेड़ा : यूक्रेन |
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि रूसी बलों को मरकीव से बाहर किए जाने के बाद उत्तर-पश्चिम से राजधानी की घेराबंदी करने की मॉस्को की कोशिशों को झटका लगा है।
रूसी बलों ने मानवीय गलियारे पर गोलाबारी की
ल्वीव। रूसी बलों ने सोमवार को यूक्रेन के जापोरिज्झिया क्षेत्र में एक मानवीय गलियारे पर जबरदस्त गोलाबारी की। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम जारी एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूसी गोलाबारी में चार बच्चे घायल हुए हैं, जो क्षेत्र से निकाले जा रहे नागरिकों में शामिल थे। जापोरिजिया बंदरगाह शहर मारियुपोल से निकलने वाले नागरिकों के लिए शुरुआती स्थान है। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुत्त और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात कर बृहस्पतिवार को होने वाली पश्चिमी देशों के नेताओं की बैठक से पहले यूक्रेन संकट को लेकर उनके रुख को सम्नवित करने की अपील की।
सुरक्षा गांरटी मिलने पर नाटो की सदस्यता पर चर्चा को तैयार : जेलेंस्की
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार देर रात कहा कि वह संघषर्-विराम, रूसी सैनिकों की वापसी और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के बदले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता नहीं लेने के विषय पर चर्चा करने को तैयार हैं। जेलेंस्की ने यूक्रेन के एक टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘यह हर किसी के लिए एक समझौता है। पश्चिम के लिए जो नहीं जानता कि नाटो के संबंध में हमारे साथ क्या करना है। यूक्रेन के लिए, जो सुरक्षा गारंटी चाहता है और रूस के लिए भी, जो नाटो का विस्तार नहीं चाहता है।
रूस पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम देने का आरोप
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के देशों ने रूस की सेना पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगाया, हालांकि प्रतिबंधों के जरिए रूस के ऊर्जा क्षेत्र को लक्षित करने से फिलहाल वे बचते नजर आए। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में नागरिकों की मौत की घटनाएं बढ़ने, अस्पतालों तथा सिनेमाघरों सहित बुनियादी ढांचों पर रूसी हमलों का जिक्र किया। बेयरबॉक ने कहा, अदालत इसका फैसला करेगी, लेकिन मेरे लिए स्पष्ट तौर पर ये युद्ध अपराध हैं।
| Tweet![]() |