भारत यात्रा के दौरान जर्मन नौसेना प्रमुख की टिप्पणियों पर बवाल

Last Updated 24 Jan 2022 04:44:15 AM IST

जर्मनी के नौसेना प्रमुख के-अकिम शॉनबैक के भारत में एक वार्ता के दौरान विदेश नीति पर दिए बयानों पर बवाल मचा हुआ है।


भारत यात्रा के दौरान जर्मन नौसेना प्रमुख की टिप्पणियों पर बवाल

शॉनबैक ने यूक्रेन संकट पर टिप्पणी व्यक्त करते हुए कहा था कि वह अपने धर्म के कारण ईसाई रूस को एक भागीदार बनाना चाहते हैं।
उन्होंने मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में एक भाषण देते हुए कहा था कि यह एक बकवास है कि रूस, यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अपने में शामिल करना चाहता है। उन्होंने रूस को एक पुराना और महत्वपूर्ण देश बताते हुए कहा, मेरे भगवान!  किसी को सम्मान देने में क्या खर्चा होता है, कुछ भी नहीं। .. उसे वह सम्मान देना आसान है जो वह वास्तव में मांगता है और शायद वह इसका भी हकदार है। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन पर हमले में विश्वास नहीं करते हैं। वह चीन से मिलने वाले वास्तविक खतरे को देखते हैं और दुश्मन के बजाय रूस को एक भागीदार के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी को चीन के खिलाफ रूस की जरूरत है।
शॉनबैक ने कहा, मैं एक बहुत ही कट्टरपंथी कैथोलिक हूं, मैं ईश्वर और ईसाई धर्म में विश्वास करता हूं। रूस एक ईसाई देश है-हालांकि पुतिन नास्तिक हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बड़े देश में भले ही यह लोकतंत्र न हो, हमारा द्विपक्षीय साझेदार होने के कारण चीन को दूर रखा जा सकता है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम को यूक्रेन में जर्मन राजदूत अंका फेल्डहुसेन को जर्मन नौसेना के कमांडर-इन-चीफ, के-अकिम शॉनबैक द्वारा दिए गए बयानों पर अस्वीकार्यता जताई और इस संबंध में उन्हें तलब किया। मंत्रालय ने कहा कि शॉनबैक नेअपने बयान में यह भी कहा कि क्रीमिया कभी यूक्रेन में नहीं लौटेगा और हमारा राज्य नाटो के लिए सदस्यता मानदंडों को पूरा नहीं करेगा।  

जर्मन नौसेना प्रमुख ने दिया इस्तीफा

जर्मनी के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल के-अचिम शोनबैक ने यूकेन और रूस पर अपनी भारत यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर इस्तीफा दे दिया है। शनिवार देर रात उनका इस्तीफा रक्षा मंत्री क्रिस्टीन लैंब्रेच ने स्वीकार कर लिया। लैंब्रेच ने अपने डिप्टी को अंतरिम नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है।

वार्ता/आईएएनएस
बर्लिन/नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment