पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिख लड़की लापता

Last Updated 21 Sep 2020 06:34:06 AM IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22 वर्षीय सिख लड़की लापता हो गई है और पुलिस ने ‘अज्ञात अपहर्ता’ के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिख लड़की लापता

मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक, यह घटना हाल में अटक जिले के हसनअब्दाल शहर में हुई। इसी शहर में सिखों का पवित्र धर्मस्थल प्रसिद्ध गुरुद्वारा पंजा साहिब है। ‘डॉन’ अखबार के मुताबिक लड़की कचरा फेंकने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।

उप संभागीय पुलिस अधिकारी राजा फैयाज उल हसन के हवाले से बताया गया कि हसनअब्दाल पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर ‘अज्ञात अपहर्ता’ के खिलाफ पाकिस्तान की दंड संहिता की धारा 365 बी के तहत अगवा करने के तहत एक मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस लापता लड़की की तलाश कर रही है।

भाषा
इस्लामाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment