अल कायदा का कमांडर अब्देल द्रोउकदेल मारा गया
फ्रांस के बलों को आतंकी संगठन अल कायदा के उत्तर अफ्रीकी कमांडर अब्देल मलेक द्रोउकदेल को ढेर करने में सफलता हासिल हुई है।
![]() अल कायदा का कमांडर अब्देल द्रोउकदेल मारा गया |
फ्रांस के रक्षामंत्री ने शुक्रवार देर रात आतंकी के मारे जाने की घोषणा की। साहेल क्षेत्र में जिहादियों के साथ लंबी लड़ाई में इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
साहेल अफ्रीका के पश्चिम से पूर्व तक फैला एक क्षेत्र है जो सहारा के रेगिस्तान को दक्षिण के घास के मैदानों से पृथक करता है। साहेल पट्टी सेनेगल, मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाइजीरिया, चाड, सूडान और इरीट्रिया में फ़ैली हुई है।
इस्लामिक मगरेब में अल कायदा ने अपने नेता के मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं की है।
अल कायदा की इस शाखा को एक्यूआईएम के नाम से जाना जाता है और इसने विदेशी नागरिकों को अगवा करके फिरौती में मोटी रकमें वसूल कर लाखों डॉलर की कमाई की है।
रक्षामंत्री फ्लोरेंस पाल्रे ने ट्वीट किया कि द्रोउकदेल और उसके कई सहयोगी फ्रांस और उनके सहयोगी बलों के हाथों उत्तरी माली में बुधवार को मारे गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फ्रांस ने उसकी शिनाख्त कैसे की है।
| Tweet![]() |