जलाश्व ने 700 भारतीयों को वतन पहुंचाया
अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदी के कारण श्रीलंका में फंसे करीब 700 भारतीय नागरिकों को भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत से वतन भेजा गया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने इस बारे में जानकारी दी है।
जलाश्व ने 700 भारतीयों को वतन पहुंचाया |
‘वंदे भारत मिशन’ के तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए भारतीय नौसेना के पोत को लगाया गया है। इसी के तहत नौसेना के पोत आईएनएस जलाश्व ने ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के तहत नागरिकों को वतन पहुंचाया।
एक बयान में कहा गया कि कोलंबो बंदरगाह से चले पोत ने एक जून को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में लोगों को पहुंचाया। उच्चायोग ने कहा, श्रीलंका में फंसे हुए करीब 700 भारतीय नागरिकों को जहाज ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पहुंचाया।
भारतीय उच्चायोग ने 29 मई को 176 भारतीय नागरिकों को वतन पहुंचाने के लिए पहली उड़ान की व्यवस्था की थी। ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के तहत भारतीय नौसेना ने मालदीव से 10 मई, 12 मई और 17 मई को अपने पोत आईएनएस जला और आईएनएस मगर से करीब 1500 भारतीय नागरिकों को स्वदेश पहुंचाया। श्रीलंका में अब तक कोरोना वायरस के 1643 मामले आए हैं ।
| Tweet |