श्रीलंका में संक्रमित पाई गई चीनी महिला

Last Updated 29 Jan 2020 05:33:58 AM IST

कोरोना वायरस का श्रीलंका में पहला मामला सामने आया है। यहां इस वायरस से संक्रमित एक चीनी महिला की जांच की गई है।


श्रीलंका में संक्रमित पाई गई चीनी महिला

इससे पहले चीन से इतर एशियाई देश नेपाल में इसके एक मामले की पुष्टि हुई थी। द डेली फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, हेल्थ प्रमोशन ब्यूरो ने कहा कि महिला को संक्रामक रोगों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उपचार के दौरान इस बात की पुष्टि हुई कि वह बीमारी से संक्रमित है। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह इस परिस्थिति में घबराएं नहीं।

चीनी नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा रोका : स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा देश के पहले कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के एक दिन बाद श्रीलंका ने मंगलवार को चीनी यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा देने की अपनी नीति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है।

आईएएनएस
कोलंबो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment