मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा, ‘न्यू इंडिया’ में भारत-जापान संबंध और मजबूत होंगे

Last Updated 28 Jun 2019 06:44:13 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘न्यू इंडिया’ में भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे।


प्रवासी भारतीयों से रू-ब-रू होते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा किया। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। मोदी ने जापान के कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, जब दुनिया के साथ भारत के संबंधों की बात आती है तो जापान का इसमें महत्वपूर्ण स्थान है।

यह सदियों पुराना संबंध है। एक-दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के प्रति अपनेपन, सद्भाव और सम्मान की भावना है। मोदी ने कहा, लगभग दो दशक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और जापानी प्रधानमंत्री योशिरो मोरी ने साथ मिलकर हमारे संबंधों को वैश्विक भागीदारी का रूप दिया। मोदी ने कहा, न्यू इंडिया में यह रिश्ते और प्रगाढ होंगे।

भाषा
कोबे


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment