ताजिकिस्तान जेल में दंगा, 32 लोग मारे गए

Last Updated 21 May 2019 05:36:44 AM IST

ताजिकिस्तान के न्याय मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 29 कैदियों और तीन जेल प्रहरियों सहित 32 लोग दुशांबे के बाहरी इलाके में स्थित जेल में हुए एक दंगे में मारे गए।


ताजिकिस्तान जेल में दंगा, 32 लोग मारे गए

रूसी समाचार एजेंसी तास ने ताजिकिस्तान न्याय मंत्रालय के बयान के हवाले से कहा कि दंगे की शुरुआत आतंकी संगठन आईएस के कथित सदस्यों ने की। घटना रविवार को तब शुरू हुई जब कैदियों के एक समूह ने तीन जेल प्रहरियों को पकड़ लिया और उन्हें छुरा घोंप कर मार डाला।
मंत्रालय के अनुसार, इसके बाद समूह ने जेल में बंद कथित तौर पर आईएस से जुड़े आठ और सदस्यों को छुड़ा लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर अन्य कैदियों को डराने के लिए पांच और कैदियों को मारा। कैदियों के समूह ने भागने के लिए कुछ कैदियों को बंधक बना लिया और कुछ को आग के हवाले कर दिया।

बयान में कहा गया है कि ‘कानून के अनुसार’ प्रतिक्रिया संचालन के दौरान समूह के 24 सदस्यों को ‘निष्प्रभावी’ कर दिया गया, जबकि 35 अन्य कैदियों को गिरफ्तार कर बंधकों को मुक्त किया गया। ताजिकिस्तान के अधिकारियों ने कहा, जेल में 1,500 कैदी मौजूद हैं, स्थिति नियंत्रण में है। पिछले साल नवंबर में भी इसी तरह का हमला हुआ था जिसमें 24 कैदियों को आईएस के आतंकियों ने मार डाला था।

आईएएनएस
मास्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment