Chaitra Navratri 2024 Day 1: चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन आज, मां शैलपुत्री की करें उपासना

Last Updated 09 Apr 2024 11:51:47 AM IST

मां की भक्ति और शक्ति की आराधना का नौ दिवसीय महापर्व चैत्र नवरात्रि इस बार 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक रहेगा।


वन्दे वांछितलाभाय चन्दार्धकृतशेखराम।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्री यशस्विनीम्।।

साल 2024 की चैत्र नवरात्रि में माता घोड़े पर सवार होकर आने वाली हैं तो प्रस्थान हाथी पर करने वाली हैं।

मां दुर्गा अपने प्रथम स्वरूप में शैलपुत्री के नाम से जानी जाती हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा।

माता शैलपुत्री अपने पूर्व जन्म में सती के नाम से प्रजापति दक्ष के यहां उत्पन्न हुई थीं और भगवान शंकर से उनका विवाह हुआ था।

मां शैलपुत्री वृषभ पर सवार हैं। इनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल पुष्प सुशोभित हैं। पार्वती एवं हैमवती भी इन्हीं के नाम है। मां शैलपुत्री दुर्गा का महत्व एवं शक्तियां अनंत हैं। नवरात्र पर्व पर प्रथम दिवस इनका पूजन होता है। इस दिन साधक अपने मन को ‘मूलाधार’ चक्र में स्थित करके साधना प्रारम्भ करते हैं। इससे मन निश्छल होता है और काम-क्रोध आदि शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment