Griha Pravesh Puja Mantra: यह मंत्र आपके नए घर को रखेंगे सभी दोषों से दूर

Last Updated 23 Jan 2024 12:34:13 PM IST

Griha Pravesh Puja Mantra: हिन्दू धर्म में सभी कार्यों को शुभ मुहूर्त और पंचाग देख कर किया जाता है। ऐसा ही शुभ काम गृह प्रवेश भी है।


Griha Pravesh Puja Mantra

लोग सालों कड़ी मेहनत करने के बाद अपना घर बनवाते हैं और अपने घर में सुख - शान्ति से जीवन बिताने के लिए विधिवत पूजा - पाठ करवाते हैं। कोई घर तभी फलता है जब उसमें पहली बार प्रवेश शुभ मुहूर्त में किया जाए। ग्रह-नक्षत्र, शुभ मास, शुभ दिन, शुभ तिथि में किया गया गृह प्रवेश हमेशा घर में खुशहाली लाता है। गृह प्रवेश करने से पहले कुछ मंत्रों का जाप भी किया जाता है। ऐसा करने से नए घर के सभी दोष दूर होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं गृह प्रवेश करने से पहले किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।  

Griha Pravesh Puja Mantra

गणेश जी आव्हान मंत्र - ऊं गणेशाय नम: आवाहयामि

गणपति को चंदन लगाने का मंत्र - ऊं गणेशाय नम:  गंधम समर्पयामि
    
फूल चढ़ाने का मंत्र - ऊं गणेशाय नम: पुष्पम समर्पयामि
    
दीपक लगाने का मंत्र - ऊं गणेशाय नम: दीपम दर्शयामि
    
भोग लगाने का मंत्र - ऊं गणेशाय नम: नम्रता-महा-नैवेद्यं वेदयति

गृह प्रवेश मंत्र हिंदी -  Griha Pravesh Mantra in Hindi

ॐ गजकर्णकाय नमः,

ॐ विकटाय नमः,

ॐ विघ्नराजाय नमः

गृह प्रवेश मंत्र रुद्राभिषेक ( Griha Pravesh Rudrabhishek Mantra )

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिबर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मा मृत्यात् ||

सर्वो वै रुद्रस्तस्मै रुद्राय नमो अस्तु

पुरुषो वै रूद्र: सन्महो नमो नम:

विश्व भूतं भुवनं चित्रं बहुधा जात् जयमानं च यत्

गृह प्रवेश के लिए वास्तु पूजा मंत्र ( Griha Pravesh Vastu Mantra )
ॐ वस्तोश्पेटे प्रति जानिद्यस्मान स्ववेशो अनामी वो भवन यत्वे मह प्राप्तनो जुशास्व शन्नो भव द्विपदे शं चतुष्पदे स्वाहा

गृह प्रवेश कलश पूजा मंत्र ( Griha Pravesh Kalash Mantra )
ॐ वर्धिनी-वरुण्ड्यावाहिता देवताभ्यो नमः आवाहयामि

ॐ वर्धिनी-वरुण्ड्यावाहिता देवताभ्यो नमः गंधं समर्पयामि

ॐ वर्धिनी-वरुण्ड्यावाहिता देवताभ्यो नमः पुष्पम समर्पयामि

ॐ वर्धिनी-वरुण्ड्यवाहिता देवताभ्यो नमः धूपं अघ्रपयामि

गृहप्रवेश करने से पूर्व कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है - Griha Pravesh Muhurat in
2024

फाल्गुन, ज्येष्ठ, माघ, वैशाख गृहप्रवेश के लिए बड़े शुभ माह माने जाते हैं।

मंगलवार, रविवार और शनिवार के दिन गृहप्रवेश नहीं करना चाहिए।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment