Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Wishes: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भेजें ये शुभकामना संदेश

Last Updated 22 Jan 2024 08:23:26 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha Wishes Messages in Hindi आज यानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण - प्रतिष्ठा होने जा रही है।


आज का दिन पूरे भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज ही रामलला मुख्य मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ विराजमान होंगे। रामलला की इस प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पूरे भारतवर्ष  में एक भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। अयोध्या नगरी ही नहीं देश के कई शहर रोशनी से जगमगा रहे हैं। ऐसे में आप भी रामलला के आने की खुशी में अपनों को भेजें ये शुभकामना सन्देश।

Ayodhya Ram Mandir
राम आपके जीवन में प्रकाश लाएं,
राम आपके जीवन को सुंदर बनाएं।
अज्ञानता का अंधकार दूर कर,
भगवान राम आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश लाएं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आप सभी को हार्दिक बधाई!

अयोध्या के वासी राम, रघुकुल के कहलाये राम,
पुरुषों में हैं उत्तम राम, सदा जपों भगवान राम का नाम।
जय श्री राम!


ना किसी के अभाव में जीते हैं
ना किसी के प्रभाव में जीते हैं
हम तो ठहरे राम भक्त सिर्फ
प्रभु के भक्ति भाव में जीते हैं
जय श्री राम


जीवन में जो थी मुश्किलें अब वो भी आसान हो गयी,
 हर सुख पा लिया मैंने,जब से मेरी राम नाम से पहचान हो गयी ।  
जय श्री राम।  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आप सभी को हार्दिक बधाई!


राम हमारे गौरव के प्रतिमान हैं,
राम हमारे भारत की पहचान हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आप सभी को हार्दिक बधाई!

सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में श्री राम आ रहे हैं।  
अयोध्या राम मंदिर की शुभकामनाएं!

ये दिल, ये मन, सब राम के हवाले
ये घर, ये जीवन, सब राम जी ही संभाले।
राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं।

ना पैसा लगता है, ना खर्चा लगता है,
राम राम बोलिये बड़ा अच्छा लगता है।
जय श्री राम!
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आप सभी को हार्दिक बधाई!


चप्पा - चप्पा भर जाएगा श्रीराम के दीवानों से,
सारा देश गूंज उठेगा, जय सियाराम के जयकारों से।
जय श्री राम!
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आप सभी को हार्दिक बधाई!

गंगा बड़ी गोदावरी, तीरथ बड़ा प्रयाग,
सबसे बड़ी अयोध्या नगरी, जहां राम लिये अवतार।
जय श्री राम!


जो डूबे श्रीराम जी की मस्ती में, चार चांद लग जाते हैं उनकी हस्ती में।
जय सियाराम!

माला से मोती तुम तोड़ा ना करो, धर्म से मुँह तुम मोड़ा ना करो,
बहुत कीमती है जय श्री राम का नाम, जय सियाराम बोलना कभी छोड़ा ना करो।
जय सियाराम!
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आप सभी को हार्दिक बधाई!


गरज उठे गगन सारा,
समुद्र छोड़ें अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय श्री राम का नारा।
जय श्री राम!

राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है।
जय श्री राम!

जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
जिया श्री राम! जय श्री राम!


मंगल भवन अमंगल हारी,
धुर्वे दशरथ अचर बिहारी
राम सिया राम सिया राम जय जय राम।
जय श्री राम!
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आप सभी को हार्दिक बधाई!


श्री राम दिल में है याद तेरी, होठों पे नाम तेरा,
मेरे दिल में बसने वाले, तेरे चरणों में प्रणाम मेरा।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आप सभी को हार्दिक बधाई!

खुद को कभी अकेला न समझें
आप सिर्फ विश्वास रखे
श्री राम आप के साथ होंगे।
जय श्री राम

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment