करवा चौथ पर बन रहा है 'महासंयोग', इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Last Updated 31 Oct 2023 01:34:12 PM IST

करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि पर सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाता है। इस साल 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा


Karwa Chauth Puja Time 2023 - इस साल करवा चौथ के दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ मुहूर्त में पूजा करना आपके रिश्ते को और ज़्यादा मजबूत बनाएगा और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। तो आइए जानते हैं करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब - कब हैं।

करवा चौथ की तिथि? Karwa chauth kab hai 2023 - When is Karva Chauth 2023?
हिन्दू धर्म के अनुसार करवाचौथ का व्रत सबसे पवित्र माना जाता है। करवा चौथ स्त्रियों का सबसे मुख्य त्यौहार है। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन इस  व्रत को रखा जाता है। इस निर्जला व्रत को शुरू करने से पहले महिलाएं सबसे पहले सरगी खाती हैं। सरगी खाने  के बाद से ही व्रत की शुरुआत होती है। सरगी खाने का सही समय सुबह तीन बजे से चार बजे के बीच होता है। पूरे दिन निर्जला व्रत करने के बाद रात में चांद की पूजा कर के खाना खाया जाता है। इस दिन महिलाएं शिव जी, मां पार्वती, गणेश और कार्तिकेय भगवान के अलावा करवा माता की पूजा करती हैं।  

करवा चौथ पर बन रहे हैं ये 3 अद्भुत योग
इस साल करवा चौथ पर शिव, परिघ और सर्वाथ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में ही रहेंगे। मान्यता है कि चंद्रमा की पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय और पति की आयु लंबी होती है। आपको बता दें शिव योग 1 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि शिव योग में पूजा करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। वहीं सर्थ सिद्धि योग सुबह 06:33 से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 04:36 तक रहेगा। परिघ का शुभ योग सुबह से दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक है। ये तीनों अद्भुत संयोग हैं और इसी कारण इस साल के करवा चौथ का महत्व काफी अधिक बढ़ गया है।   

जानिए करवा चौथ पूजा मुहूर्त
कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि शुरु : रात 09:30, 31 अक्टूबर 2023 से
कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि समाप्त : रात 09:19, 01 नवंबर 2023 तक
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:36 से 06 बजकर 54 तक, 01 नवंबर

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment