Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

Last Updated 31 Oct 2023 12:27:06 PM IST

इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन इस व्रत को रखा जाता है।


Karwa Chauth 2023

Karwa Chauth 2023 : हिन्दू धर्म के अनुसार करवाचौथ का व्रत सबसे पवित्र माना जाता है। करवा चौथ स्त्रियों का सबसे मुख्य त्यौहार है। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। इस निर्जला व्रत को शुरू करने से पहले महिलाएं सबसे पहले सरगी खाती हैं। सरगी खाने  के बाद से ही व्रत की शुरुआत होती है। सरगी खाने का सही समय सुबह तीन बजे से चार बजे के बीच होता है। पूरे दिन निर्जला व्रत करने के बाद रात में चांद की पूजा कर के खाना खाया जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा कुछ कामों को करना अशुभ माना जाता है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम।  

Karwa Chauth 2023

  • क‍रवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को सूर्योदय से पहले जाग जाना चाहिए। देर से उठना अशुभ माना जाता है।   
  • धार्मिक मान्यता की माने तो करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को नुकीली चीजों से बिलकुल दूर रहना चाहिए। सिलाई-कढ़ाई जैसा कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है। 
  • इस दिन किसी भी सफेद रंग की वस्तु का दान नही करना चाहिए। सफेद वस्त्र, चावल,दूध, दही और सफेद मिठाई का दान बिलकुल भी ना करें। 
  • जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं उन्हें इस दिन काले और सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काला रंग इस दिन अशुभ माना जाता है।
  • करवा चौथ का व्रत रखने के बाद किसी को भी अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। इस दिन भूलकर भी किसी को अपशब्द न कहें।  साथ ही किसी का अपमान न करें। 
  • किसी प्रकार के कोई भी वाद –विवाद से बचें। धार्मिक मान्यता है कि साफ और शुद्ध मन से व्रत करने पर आपकी मनोकामना पूरी होती है। 
  • व्रती इस दिन गलती से भी अन्न-जल ग्रहण न करें क्योंकि यह एक निराहार व्रत है। 
  • करवा चौथ के दिन किसी भी प्रकार का सुहाग का सामान जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ी आदि का दान न करें। ऐसा करना अशुभ माना गया है।  
  • व्रत रखने वाली महिलाओं का दिन में सोना अशुभ माना गया है इसलिए व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए।   

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment