Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ पर ना दिखे चांद, तो ऐसे खोले अपना व्रत

Last Updated 31 Oct 2023 10:52:55 AM IST

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं हर वर्ष अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी सुहागिन स्त्री इस दिन पूरे विधि-विधान से व्रत का पालन करती हैं, उनके दांपत्य जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है।


Karwa Chauth 2023

Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ का त्योहार भारतीय स्त्रियों के जीवन में बेहद अहम स्थान रखता है। इस दिन सभी विवाहित स्त्रियां पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर शाम को चांद की पूजा करने के बाद ही अन्न ग्रहण करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि खराब मौसम की वजह से चांद का दीदार नहीं हो पाता है जिस कारण महिलाओं को व्रत खोलने में काफी देरी हो जाती है। ऐसे में हमारे आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि इस बार यदि आपको भी आसमान में चांद नज़र नहीं आता है, तो आप नीचे बताए गए उपायों या तरीकों को करके भी करवा चौथ के व्रत का पारण कर सकती हैं। ये धार्मिक दृष्टि से सही और उपयुक्त माना गया है। तो चलिए जानते हैं।

चांद का दीदार किए बिना कैसे खोले करवा चौथ का व्रत? - Karwa chauth me chand na dikhe to kya kare

  • अगर करवा चौथ वाले दिन आपको चांद का दीदार नहीं हो पाता है, तो आप अगले दिन सूर्य़ोदय के बाद भोजन ग्रहण कर सकती हैं। हालांकि ये प्रक्रिया काफी कठिन है। लेकिन जो इसे आसानी से कर सकती हैं वह इस तरीके से भी करवा चौथ के व्रत का पारण कर सकती हैं।
  • आपको अगर इस दिन चांद का दीदार ना हो, तब आप चंद्र देवता का आह्वान करें और फिर माता लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करके आप व्रत खोल सकती हैं।
  • वही चांद का दीदार ना होने पर आप उस दिशा में मुख करके भी पूजा कर सकती हैं, जिस दिशा में चांद निकलता है। इस दौरान आप देवी लक्ष्मी की आराधना करने के बाद ही अपने व्रत का पारण करें। तब आपको नुकसान नहीं होता है।
  • अगर इस दिन चांद आसमान में बादलों के बीच कहीं छिप गया हो, जिस कारण वह आपको धुंधला सा दिखाई दे। तब भी आप चंद्रोदय या शुभ मुहूर्त में चांद की पूजा कर सकती हैं।
  • आप भगवान शिव की उस प्रतिमा की भी पूजा कर सकती हैं, जिसमें भगवान शिव अपने मस्तक पर चंद्रमा को विराजित किए हुए हैं। इस दौरान आप चंद्र देवता से माफी मांगते हुए और शिव जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना करके भी अपने व्रत का पारण कर सकती हैं।
  • चांद की तस्वीर को सामने रखकर भी कर व्रत का पारण कर सकती हैं। हालांकि इस उपाय को आप तब करें, जब चंद्रोदय का समय निकल जाए और आपको कहीं से भी चंद्रमा के दर्शन ना होने पाएं।
  • आप इस दिन एक सफेद कागज पर चंद्र देवता की आकृति बना लें। उसके बाद उसे अपने पति को पकड़ा दें। फिर छलनी से चांद की आकृति को देखने के बाद अपने पति का चेहरा देखें। उसके बाद विधि-विधान से पूजा करके आप व्रत खोल सकती हैं। इस उपाय को भी आप तभी करें जब आपको कहीं भी चांद के दर्शन ना हो सके।
  • वहीं एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर चावल से चंद्रमा की आकृति बनाएं और फिर चंद्र देवता का आह्वान करते हुए ओम चतुर्थ चंद्राय नम मंत्र का जाप करें। इस विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद आप करवा चौथ के दिन व्रत का पारण कर सकती हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment