Maa Mahagauri Aarti : दुर्गाष्टमी पर करें मां महागौरी की आरती

Last Updated 22 Oct 2023 08:13:42 AM IST

जय महागौरी जगत की माया। जया उमा भवानी जय महामाया। हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहां निवासा।


Maa Mahagauri Aarti

Maa Mahagauri Ki Aarti Lyrics In Hindi : आज है नवरात्रि का आठवां दिन, जिसे महाष्टमी या दुर्गाष्टमी के नाम से जानते हैं। आज के दिन मां महागौरी की विधि विधान से पूजा की जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन महागौरी माता की पूजा - अर्चना करने से सुख-समृद्धि मिलती है और सौभाग्य प्राप्त होता है। मां महागौरी की कृपा से भक्तों के सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। आज महाष्टमी के दिन आप भी मां महागौरी की आरती करके उन्हें प्रसन्न करें।   

मां महागौरी की आरती - Maa Mahagauri Ki Aarti

जय महागौरी जगत की माया।

जया उमा भवानी जय महामाया।

हरिद्वार कनखल के पासा।

महागौरी तेरा वहां निवासा।

चंद्रकली और ममता अम्बे।

जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे।

भीमा देवी विमला माता।

कौशिकी देवी जग विख्याता।

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।

सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।

उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।

तभी मां ने महागौरी नाम पाया।

शरण आनेवाले का संकट मिटाया।

शनिवार को तेरी पूजा जो करता।

मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।

महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।

Mahagauri Aarti Lyrics in English

Maha Gauri Daya Keeje, Jag Janani Daya Keeje

Uma, Rama Brahmani, Apni Sharan Leeje

Gaur Varna Ati Sohe, Vrishabh Ki Aswari,

Shwet Vastron Mein Maiyya, Laage Chhavi Pyaari

Maha Gauri Daya Keeje

Srishti Roop Tumhi Ho, Shiv Angi Mata

Bhakt Tumhare Angin, Nit Pratigun Gaata

Maha Gauri Daya Keeje

Daksha Ke Ghar Janmi Tum Le Avatar Sati

Pragati Himachal Ke Ghar Ban Shiv Parvati

Maha Gauri Daya Keeje

Nav Durgon Ke Maiyya, Aathvan Tera Swaroop

Shiv Bhi Mohit Ho Gaye, Dekhke Tera Roop

Maha Gauri Daya Keeje

Aathve Navratre Ko Jo Vrat Tera Kare

Pata Pyaar Tumhara Bhav Sindhu Woh Tare

Maha Gauri Daya Keeje

Ved Puran Mein Mahima Teri Ma Aparampar

Hum Agyani Kaise Paaye Tumhara Pyaar

Maha Gauri Daya Keeje

Mahagauri Mahamaya, Aarti Teri Gaate

Karunamayee Daya Keeje Nishidin Tujhe Dhyaate

Maha Gauri Daya Keeje

Shiv Shakti Mahagauri, Charan Sharan Leeje

Balak Jaan Ke Apna, Humpe Daya Keeje

Maha Gauri Daya Keeje

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment