Shani Dev Ko Khush Karne Ke Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें खास उपाय,नौकरी और व्यापार में मिलेगी सफलता

Last Updated 29 Sep 2023 08:27:37 AM IST

शनिवार का दिन शनि देवता को प्रसन्न करने का उत्तम दिन माना गया है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें यह खास उपाय


Shani Dev Ko Khush Karne Ke Upay

Shani dev ko prasan karne ke upay : मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों का फल देने वाले शनिदेव ही हैं। जिस व्यक्ति पर शनि की टेढ़ी नज़र पड़ती है वह कुछ ही क्षणों में राजा से रंक बन जाता है और जब शनि की शुभ दृष्टि किसी व्यक्ति पर होती है तो वह मालामाल हो जाता है। शनिवार को शनि देवता की पूजा करने से वो प्रसन्न होते है और अपने भक्तों पर शुभ दृष्टि डालते हैं। इस दिन कुछ खास उपाय कर दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है। अगर आप भी शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जानिए शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय  - Shani Dev Ko Khush Karne Ke Upay

  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि दोष खत्म होता है। शनि ग्रह के कुप्रभावों से मुक्ति मिलती है। पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 108 बार 'ॐ नमः शिवाय'  का जाप करने से दुख, कठिनाई और ग्रह-दोषों का प्रभाव शांत हो जाता है साथ ही शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है और शनि देव प्रसन्न होते है|
  • शनिवार के दिन सुबह उठकर पीपल के वृक्ष में जल देने से शनि का कुप्रभाव खत्म होता है|
  • शनिवार को शनि मंदिर में जाकर उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर शनि महाराज को भोग लगाकर प्रसाद वितरण करें। ऐसा करने से शनि का दोष समाप्त होता है।
  • शनिवार के दिन काली चीटियों को गुड़ और आटा देना चाहिए।
  • शनिदेव की पूजा के बाद राहु और केतु की भी पूजा करनी चाहिए जिससे अशुभ प्रभावों और दोषों से मुक्ति मिलती है और ये उपाए शनिदेव को प्रसन्न करने का अत्यंत लाभदायक उपाय माना गया है।
  • शनिदेव को आप काले रंग की गाय की पूजा करके भी प्रसन्न कर सकते हैं। गाय के माथे पर तिलक लगाकर सींग में पवित्र धागा बांधें और फिर धूप दिखाकर आरती करें। गाय की परिक्रमा करने के बाद उसको प्रसाद खिलाएं। यह शनिदेव की साढ़ेसाती के प्रभावों को रोकता है
  • शनि देव की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि देव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं।
  • शनिवार के दिन काले धागे को एक माला के रूप में बनाकर अपने गले में धारण करें। यह अच्छा परिणाम देगा और भगवान शनि को आप पर कृपावान बनाएगा।
  • हर शनिवार बंदरों को गुड़ और काले चने या केले खिलाएं। यह भी शनिदेव के अशुभ प्रभाव को समाप्त करने में काफी मददगार होता है।
  • सूर्यास्त के बाद हनुमानजी का पूजन करें। पूजन में सिन्दूर, काली तिल्ली के तेल का दीपक जलाकर पूजन करें
  • बेल पत्र और चन्दन समर्पित करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं|
  • शनिवार के दिन गरीब, असहाय लोगों को दान-पुण्य अवश्य करें

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment