Aaj Ka Rashifal, Thursday, September 4, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 4 सितंबर, 2025 का राशिफल

Last Updated 04 Sep 2025 08:36:13 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Thursday, September 4, 2025: आज बृहस्पतिवार, 4 सितंबर, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : भावना से उद्वेलित आपका मन  निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकतीं है।

बृषभ : जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संबंधियों से अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।

मिथुन : देवी आराधना में मन केंद्रित होगा। परिजनों के सान्निध्य से मनोबल बढ़ेगा। मधुर वाणी का प्रयोग करें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मता लाएंगी। मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।

कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। ईश्वरीय आस्था में मन में शांति का एहसास होगा। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। घरेलू चिंताओं से मन ग्रसित होगा। घर में सामान्य माहौल रहेगा।

सिंह : किसी पुराने संबंधी के साथ निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।

कन्या : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें।

तुला : रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे करें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।

वृश्चिक : सगे-संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में केंद्रित होगा।

धनु : दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें। आवेश में आकर कुछ न बोलें। मन को ईश्वरीय आस्था की ओर केंद्रित करें। अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।

मकर : मन की भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। धार्मिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। परिजनों का सान्निध्य ऊर्जावान बनाएगा।

कुंभ : रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक व्यस्था में समय व्यतीत होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साइन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे।

मीन : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। देवी की आराधना में दिन व्यतीत होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment