Aaj Ka Panchang/Rashifal 05 September: भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Last Updated 05 Sep 2025 11:16:09 AM IST

Today Panchang: आज (05 सितंबर 2025) भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज शुक्र प्रदोष व्रत मनाया जाता रहा है जिसे शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही खास माना गया है।


राष्ट्रीय भाद्रपद 14, शक् संवत् 1947। भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी, संवत् 2082, सौर (कर्क) भाद्रपद मास की 20, प्रविष्टें। वष्रा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी (13) अर्धरात्रयोत्तर 03:14 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। श्रवण नक्षत्र रात्रि 23:39 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग अप.13:53 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। प्रदोष व्रत, गो त्रिरात्र व्रत, गुरु रामदास गुरयाई दिवस।  

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:01, काशी-प्रात: 05:40, कानपुर-प्रात: 05:50, पटना-प्रात: 05:31, देहरादून-प्रात: 05:56, गोरखपुर-प्रात: 05:37, लखनऊ-प्रात: 05:47 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:38, काशी-सायं 18:12, कानपुर-सायं 18:24, पटना-सायं 18:04, देहरादून-सायं 18:35, गोरखपुर-सायं 18:12, लखनऊ-सायं 18:22 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 7:16, काशी-सायं 16:46, कानपुर-सायं 16:59, पटना-सायं 16:38, देहरादून-सायं 17:16, गोरखपुर-सायं 16:47, लखनऊ-सायं 16:57 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 04:14, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 03:55, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:04, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 03:45, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 04:07, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:51, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 04:01 बजे।

राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। 

ज्योतिष पं कृष्ण गोपाल मिश्र से जानिए 12 राशि वालों के लिए आज क्या खुशखबरी है? जानिए आज का राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।          

बृषभ : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें।       

मिथुन : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। परिवार में कटुता उत्पन्न न होने दें। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव।  
कर्क : रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।

सिंह : रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश आकर कोई निणर्य न लें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।  

कन्या : अपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।         

तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।     

वृश्चिक : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कायार्ें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।

धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।   

मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।   

कुंभ : राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां उनकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।    

मीन : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। घर में खुशहाली रहेगी। 
 

पं कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment