Aaj Ka Rashifal, Thursday, July 17, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 17 जुलाई, 2025 का राशिफल

Last Updated 17 Jul 2025 08:37:36 AM IST

Aaj Ka Rashifal,Thursday, July 17, 2025: आज बृहस्पतिवार, 17 जुलाई, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 17 जुलाई, 2025 का राशिफल

मेष : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। 
बृषभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुविधाओं को त्याग सही एवं स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।        
मिथुन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।         
कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।            
सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।             
कन्या : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 
तुला : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।       
वृश्चिक : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति होने के आसार बनेंगे।         
धनु : सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। घर में खुशहाली रहेगी।           
मकर : कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के साथ निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। हंसमुख  स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।           
कुंभ : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।   
मीन : निकट संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाकर चलें। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। नकारात्मक चिंताओं का त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment