Aaj Ka Rashifal, Wednesday, July 16, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 16 जुलाई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Wednesday, July 16, 2025: आज बुधवार, 16 जुलाई का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमता का एहसास करेंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। नियोजित परिश्रम से कार्य पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन : धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। सगे-संबंधों के बीच व्यवहार कुशल बनें। घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी। निकट संबंधों के बीच मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनायें।
कर्क : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। मन को रचनात्मक कार्य की ओर केंद्रित करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
सिंह : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
तुला : परिजनों के बीच सब कुछ सामान्य होगा किंतु कुछ शंकाएं परेशान करेंगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय होगा।
वृश्चिक : यह समय ईश्वरीय आस्था एवं सदकार्य का कहा जाएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें। मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा दें।
धनु : कुछ नये घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में कतई स्थान न दें।
मकर : मन को कुछ रचनात्मक कार्य की ओर केंद्रित करें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। परिजनों की बातों को महत्व दें।
कुंभ : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा। अपनी रचनात्मकता को साकार रूप देने के लिए तत्पर रहेंगे।
मीन : नौकरी में अधिकारियों व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान कहा जाएगा।
| Tweet![]() |