Aaj Ka Rashifal, Saturday, June 21, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 21 जून, 2025 का राशिफल

Last Updated 21 Jun 2025 09:01:09 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Saturday, June 21, 2025: आज 21 जून 2025, शनिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 21 जून, 2025 का राशिफल

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। परिजनों के सान्निध्य में पूरा दिन व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

बृषभ : सगे-संबंधियों से अपने अनुकूल अपेक्षा रखना कष्ट की जननी बनेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

मिथुन : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। देवी की आराधना में मन केंद्रित होगा। परिजनों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं।

कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। ईश्वरीय आस्था की ओर मन केंद्रित होगा। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित होगा।

सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।

कन्या : पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।

तुला : भावुकता पर नियंत्रण रखें। दुविधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में मन लगेगा। सगे-संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा।

धनु : अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। आवेश में आकर कुछ न बोलें। मन को ईरीय आस्था की ओर केंद्रित करें।

मकर : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। मन की भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।

कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। ईरीय आस्था बढ़ेगी। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण करें।

मीन : आर्थिक चिंताएं मन प्रभावी होंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। देवी की आराधना में पूरा दिन व्यतीत होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग मिलेगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment