Today's Horoscope And Dainik Panchang, 19 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त
Today Panchang: 19 जून 2025 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और दिन गुरूवार है जो कि सनातन धर्म में भगवान विष्णु को प्रिय है।
![]() |
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 29, शक् संवत् 1947। आषाढ़ कृष्ण अष्टमी, संवत् 2082, सौर (वृषभ) आषाढ़ मास की 05, प्रविष्टें। जिल्हेज 22, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी पूर्वा. 11:36 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि शुरु। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 11:17 बजे तक, तदन्तर रेवती नक्षत्र शुरु। आयुष्मान योग प्रात: 05:24 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 02:46 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात शोभन योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचरण करेगा।
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:16, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:21, काशी-सायं 06:50, कानपुर-रात्रि 07:04, पटना-सायं 06:42, देहरादून-रात्रि 07:22, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-रात्रि 07:02 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:55, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:34, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:44, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:25, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:51, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:31, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:41 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 12:51, काशी-अप. 12:26, कानपुर-अप. 12:37, पटना-अप. 12:17, देहरादून-अप. 12:48, गोरखपुर-अप. 12:25, लखनऊ-अप. 12:35 बजे।
राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।
मेष : प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर सकता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग ऊर्जावान बनाएगा।
बृषभ :नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कायरें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मिथुन : नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। कुछ नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।
सिंह : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
कन्या : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।
तुला : किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें।
वृश्चिक : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
धनु : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
मकर : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायार्ें में न गंवाए। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। जीवन साथी का स्नेह ऊर्जावान बनाएगा।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पचाताप संभव। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण करें।
मीन : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। अच्छे कायरें से परिजनों के दिल में जगह बनाएंगे। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें।
| Tweet![]() |