Today's Horoscope And Dainik Panchang, बुधवार, 18 जून 2025, आज का हिन्दू पंचांग और दैनिक राशिफल
आज यानी 18 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही आज कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी मनाया जा रहा है।
![]() |
आषाढ़ कृष्ण सप्तमी, संवत् 2082, सौर (वृषभ) आषाढ़ मास की 04, प्रविष्टें। जिल्हेज 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी अप. 01:36 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:23 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरु। प्रीति योग प्रात: 07:40 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान योग शुरु। पंचक (पचखा), श्री शितलाष्टमी, कालाष्टमी, पयरुषितान्न।
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:23, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:21, काशी-सायं 06:50, कानपुर-रात्रि 07:03, पटना-सायं 06:42, देहरादून-रात्रि 07:22, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-रात्रि 07:02 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:24, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:00, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:11, पटना-रात्रि 11:51, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:20, गोरखपुर-रात्रि 11:58, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:08।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:49, काशी-पूर्वा. 11:26, कानपुर-पूर्वा. 11:37, पटना-पूर्वा. 11:17, देहरादून-पूर्वा. 11:45, गोरखपुर-पूर्वा. 11:24, लखनऊ-पूर्वा. 11:34 बजे।
राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 28, शक् संवत् 1947।
दैनिक राशिफल...
मेष : मन नये धनागम के युक्तियों पर केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण दायित्वें मन पर दबाव बनाएंगी। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने मे केन्द्रित होगा।
बृषभ : निराशावादी बिचारों को त्याग कर आशावादी बनें। नाजुक संबंधों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनावें। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।
मिथुन : भावुक्ता ब्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यवहारिक बनें। किसी से संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क : महत्वाकांक्षी ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा।
सिंह : मन सुन्दर विचारो से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कायरे में मन केन्द्रित होगा। नये कायरे में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य सम्पादित होगा।
कन्या : थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। मन पर नियन्तण्रकरें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। मन ढ़ेर सारी पूर्वाग्रह प्रभावित होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
तुला : कार्य क्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह संबंधी अड़चनों को लेकर मन परेशान होगा।
वृचिक : नई सफलता के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वो की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीब्र होगा।
धनु : कुछ नई समस्याएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वो की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीब्र होगा। अभिभावकों से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीब्र होगा।
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह के अभाव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्वो की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीब्र होगा।
कुंभ : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वो की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीब्र होगा। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मीन : निकटस्थ संबंधों में पारदार्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगावें।
| Tweet![]() |