Weekly Horoscope 22 to 28 June 2025: जानिए 22 से 28 जून 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार

Last Updated 22 Jun 2025 08:24:52 AM IST

Weekly Horoscope 22 to 28 June 2025: आज हम आपको बताएंगे 22 से 28 जून तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।


मेष-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये दयित्वों की वृद्धि से मन  उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। मन को रचनात्मक दिशा देते हुए सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ बनेंगे किंतु लांछन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।

वृषभ-जिम्मेदारियों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। घरेलू कार्य की व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें, अन्यथा हानि की आशंका है। भौतिक जरूरतों की चीजों में व्यय संभव।

मिथुन-इस सप्ताह कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। दिनचर्या सुधार सही दिशा में केंद्रित हों। परिजनों के मध्य वाणी पर संयम रखें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किए कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता होगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्य से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क- यह सप्ताह अध्यात्मिक विचारों से परिपूर्ण होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रोजगार में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की  अस्वस्थता संभव। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।

सिंह- किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में व्यस्त रहेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को कुशल व्यवहार से संबंध प्रगाढ़ बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

कन्या- महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। विषम स्थिति में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का  प्रबल योग है। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकती हैं। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा।

तुला-इस सप्ताह मन ईश्वरीय आस्था की ओर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों में अत्याधिक व्यय संभव। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुना न पैदा करें। कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। भौतिक साधनों को जुटाने में अत्याधिक व्यय संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। 

वृश्चिक-सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। कोई मांगलिक कार्य हेतु मन में विचार प्रबल होगा। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। 

मकर-सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संभव है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।

कुंभ- किसी निकट व्यक्ति के स्वास्थ को लेकर मन परेशान होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। 

मीन-आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। मन को ईश्वरीय आस्था में केंद्रित रखें। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

23 जून-भद्रा शुरु रात्रि 10:10 बजे से, सोम प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत। 24 जून-भद्रा समाप्त प्रात: 08:35 बजे। 25 जून-स्नान-दान-व्रतादि की अमावस्या, अन्वाधान। 26 जून-आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष शुरु, चन्द्र दर्शन मुहुर्त 45 साम्यर्घ। 27 जून-रथयात्रा2, पुष्य नक्षत्रयुता रथयात्रा, जगन्नाथपुरी यात्रा दर्शन प्रदक्षिणा, श्री बलराम जगदीश रथोत्सव, मनोरथ द्वितीया(बंगाल),हिजरी मोहर्रम 01 माह शुरु, हिजरी 1447 शुरु। 28 जून-भद्रा शुरु रात्रि 09:35 बजे से। 29 जून-भद्रा समाप्त प्रात: 09:15 बजे, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, शुक्र वृषभ राशि में अप. 02:10 बजे प्रवेश करेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment