Aaj Ka Rashifal, Monday, June 23, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 23 जून, 2025 का राशिफल

Last Updated 23 Jun 2025 08:58:40 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Monday, June 23, 2025: आज 23 जून 2025, सोमवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


मेष : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का ऐहशास करेंगी। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।

बृषभ : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। आकस्मिक नई अशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ बालसुलभता व असयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।

मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।  कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र मे मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। पिता के सहयोग से मुशकिल भरे दिनों में राहत मिलेगी।

कर्क : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती है। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।

सिंह : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा।  नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या : सुन्दर राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

तुला : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार है। निकटस्थ संबंधों में मधुरवाणी का प्रयोग करें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

वृचिक : किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेगी।\

धनु : भावनाओं पर नियन्तण्रकर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।

मकर : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नये संबंधों मे प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।

कुंभ : शासन-सत्ता के दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा।

मीन : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियन्तण्रकरें। किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा।                                

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment