Aaj Ka Rashifal, Tuesday, June 24, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 24, 2025 का राशिफल

Last Updated 24 Jun 2025 08:15:25 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, June 24, 2025: आज 24 जून 2025, मंगलवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। सगे-संबंधों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से परेशान होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

बृषभ : परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा। संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।

मिथुन : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। बीते हुए कल व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आकस्मिक कई सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे।

कर्क : भविष्य संबंधित योजनाओं से मन प्रभावित होगा। मन सुंदर विचारों से मन सिंचित होगा। धार्मिक व पारम्परिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। घर में खुशहाली रहेगी।

सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।

कन्या : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन उत्साहित होगा।

तुला : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों के सहयोग से मन ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा।

वृचिक : कार्य क्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन नये धनागम के युक्तियों पर केन्द्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है।

धनु : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नाजुक संबंधों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनावें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।

मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्य द्वारा उसकी प्राचित भी करें। पुराने संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

कुम्भ : परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुराने गलतियो से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें।

मीन : पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण करें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढ़ेर में सारी पूर्वाग्रह प्रभावित होगा। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment