Aaj Ka Rashifal 7 May: किन राशि वालों पर बरसेगी आज बजरंग बली की कृपा, पढ़ें 7 मई का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 7 may 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
Aaj Ka Rashifal 7 May |
मेष : आज विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा रहेगा। दिन शुभ है।
वृषभ: आज आप अपने खानपान में सावधानी बरतें। विरोधियों के चलते कुछ कठिनाइयां संभव है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
मिथुन : परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से आज आप चिंतित होंगे। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-में लापरवाही न बरतें।
कर्क : हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। कार्यक्षेत्र में बचकाने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से आज का दिन सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
सिंह: परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। कोई समाचार आज आपको मिलेगा जिससे मन खुश होगा। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
कन्या : विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव है।
तुला : मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।
वृश्चिक: जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। अपने मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन लगेगा। थोड़ा संभल कर रहे बीमार पड़ने की संभावना है।
धनु: रचनात्मक कार्यों से आज आप लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में सफलता के लिए मन चिंतित होगा।
मकर : निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत के लिहाज से दिन ठी रहेगा। आज कही घूमने का प्लान कर सकते हैं।
कुंभ : नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव है। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दिन शुभ है।
मीन : राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। खानपान में सावधानी बरतें, वरना बीमार पड़ सकते हैं। आज पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
| Tweet |