जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 19 March Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

|
मेषः छात्र वर्ग को आज कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।
वृषभ: आज आपके अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होते नजर आएंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा।
मिथुनः कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर आलस्य से बचें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील आज करने से बचें।
कर्कः बातचीत के दौरान अपनी भाषा पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें, चोट-चपेट की आशंका है।
सिंहः कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत संबंधी मामलों में लापरवाही न बरतें।
कन्याः मन को शांत रख कर कार्य करने से सफलता मिलेगी। क्रोध से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है।
तुलाः इस राशि से संबंधित कुछ जातकों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलने के योग हैं। धन का लाभ बना रहेगा।
वृश्चिक: कार्य क्षेत्र में आपके लिए स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। आज आपको ऑफिस की पॉलिटिक्स से अपने आप को दूर रखने की सलाह है।
धनुः दिन के मध्य भाग में भाग्य का सहयोग आपके कार्यों में सफलता दिलाने में मददगार बना रहेगा। संतान के कार्यों से आपको प्रसन्नता मिलेगी।
मकरः आप किसी नए व्यापार की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। दिन के मध्य भाग में अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।
कुंभ : आपका वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। आज धन लाभ के साथ-साथ कुछ खर्च भी बने रह सकते हैं।
मीनः आज आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
| | |
 |