Aaj Ka Rashifal 20 March 2024: जानिए कैसे रहेगा आज का दिन, 20 मार्च, 2024 का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 20 March, 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा। कुंभ राशि वालों के लिए रहेगा विशेष दिन।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। आय के साधन सुलभ होंगे।
बृषभ : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि का योग है। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव।
मिथुन : नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।
कर्क : रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केंद्रित होगा। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिंतित होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : बिगड़े संबंधों में फिर से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।
तुला : कुछ नवीन कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति का योग है। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें।
वृश्चिक : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में सुधार हेतु चिंतित होंगे। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति संभव।
धनु : परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। कठिनाइयों एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।
मकर : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। अपनी दिनचर्या को सुधार सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। शिक्षा में परिश्रम की आवश्यकता है।
कुंभ : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
मीन : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों से लाभ संभव। उत्साह में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
| Tweet![]() |