Weekly Horoscope 10 to 16 march 2024: यहां पढ़ें 10 से 16 मार्च 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 10 to 16 march 2024: साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
मेष-कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।
वृषभ-इस सप्ताह कुछ नई शंकाएं पुराने संबंदों में कटुता पैदा कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अत्यधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। सोमवार व मंगलवार को प्रयासरत क्षेत्रों में थोड़ा अवरोधों का सामना करना बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन-भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। वाणी पर संयम रखें और संबंधों में मधुरता लाने की चेष्ठा करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग हैं। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। सम्वेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।
कर्क-कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन नये-नये विचरों से प्रभावित होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार व मंगलवार को आय-ब्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कता पूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण करें क्योंकि कार्य क्षेत्र में यह आपके छवि पर बुरा प्रभाव डालता है।
सिंह-आकस्मिक कोई नई आशा की किरण मन में जागेगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केन्द्रित होगा। अच्छे बिचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। पुरानी सभी समस्याओं पर बिजय प्राप्त होगी। किसी नये कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा।
कन्या-अपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार व शनिवार को कमजोर मनोबल वश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।
तुला-कार्य क्षेत्र में बिरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मन में पुरानी और व्यर्थ की बातों को जगह न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का हल होगा। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग हैं। कुछ भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। प्रयासरत क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। नये दायित्वो की बृद्धि से मन उसके प्रति चिन्तित होगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा भविष्य को लेकर परेशान होंगे।
धनु-चिन्ता को छोड़ कर सकारात्मक दिशा में परिश्रम पर ध्यान दें। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक ब्यय के योग हैं। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे।
मकर-समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।
कुंभ-कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। रविवार व मंगलवार को एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। सुन्दर संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी।
मीन-श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा।
| Tweet![]() |