Aaj Ka Rashifal 9 March : मीन और मकर राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 9 March Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() Aaj Ka Rashifal 9 March |
मेषः सेहत के लिहाज से आज का दिन समस्या दे सकता है। दूसरों के मामलों में आज अपनी दखलअंदाजी करने से बचें। छात्र वर्ग के लिए दिन सामान्य बना रहेगा।
वृषभ : पुराने मित्र वर्ग के साथ आज अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत अच्छी होगी। आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा।
मिथुनः सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत सम्बन्धी मामलों में अपना ध्यान रखें। शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्कः व्यापार से सम्बंधित मामलों में नए लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
सिंहः जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। फालतू के कार्यों से दूर रहें। नौकरी से सम्बंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।
कन्याः किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। क्रोध तथा चिड़चिड़ापन बढ़ने की सम्भावना है, सचेत रहे।
तुलाः कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आर्थिक लाभ के प्रयास में आप सफल हो सकते हैं।
वृश्चिक: आपकी जमापूंजी में वृद्धि होने के योग रहेंगे। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।
धनुः आज अपने खानपान का उचित ध्यान रखें। कामकाज को लेकर आलस्य से बचें। धन खर्च हो सकता है।
मकरः आपकी आज आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा।
कुंभ :सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द तथा शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है। संतान से सम्बंधित शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं।
मीनः जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ देगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग रहेंगे।
| Tweet![]() |