Aaj Ka Rashifal 20 January : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज शनिवार का दिन, पढ़ें 20 जनवरी का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 20 January Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() |
मेषः खेलकूद से जुड़े छात्रों के लिए हफ्ता अच्छे फल देने बाला रहेगा। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।
वृषभ:रोजगार से सम्बन्धित यात्रा आज हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मिथुनः संतान से लाभ मिल सकता है। आज दिन के अंतिम भाग में घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कर्कः पारिवारिक सुख आज आपको मिल सकता है। दिन के अंत में सेहत बिगड़ सकती है। यात्राओं के योग बनेंगे।
सिंहः नयी नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आज आपको मिल सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर चिंचित रहेंगे। तथा उनके व्यव्हार को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
कन्याः दिन के मध्य में आप कुछ राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
तुलाः जीवनसाथी और संतान के ऊपर आपका धन व्यय हो सकता है। तनाव से अपने आप को दूर रखें।
वृश्चिक:कार्यों से सम्बन्धित कुछ यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। शाम के समय धन का खर्च अधिक हो सकता है।
धनुः छात्रों को आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है।
मकरः आज आपको धन लाभ मिल सकता है। छात्रों को अपने प्रयासों का सुखद परिणाम मिलेगा।
कुंभ : आज घर के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में अगर किसी तरह की परेशानी है, तो उसमें राहत मिल सकती है।
मीनः आज अचानक धन का लाभ होगा। मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। दिन शुभ है।
| Tweet![]() |