जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 20 नवम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 20 Nov 2023 09:40:01 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 20 November In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


सोमवार, 20 नवम्बर, 2023 का राशिफल

मेष: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।          

बृषभ: नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।            

मिथुन:  जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी।  भविष्य के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है।         

कर्क: वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।       

सिंह: कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारें।           

कन्या: बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।            

तुला: कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें।  जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।        

वृश्चिक: लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं।           

धनु: संबंधों में सरल व सहनशील बनें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।            

मकर: किसी संबंधमें प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे।         

कुंभ: बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। खान-पान में परहेज रखें। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।    

मीन: आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायरे में गंवाएगा। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कायरे में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment