Chandra Grahan 2023 : जानें कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा

Last Updated 27 Oct 2023 07:59:50 AM IST

Chandra Grahan 2023 Date and Time in India : भारत में साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्‍टूबर 2023 के दिन लगने जा रहा है। इस दिन शरद पूर्णिमा है और ये चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगेगा।


Chandra Grahan 2023

Chandra Grahan 2023 Date and Time in India : साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्‍टूबर से 29 अक्टूबर के मध्य रात्रि में लगेगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में भी दिखेगा। आंशिक ग्रहण ज्यादा समय के किए नहीं लगता है इसलिए ये वाला ग्रहण भी कुछ घंटों के लिए ही लगेगा। 

भारत में चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को मध्यरात्रि 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है इसलिए 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2.52 से सूतक काल शुरू होगा।

इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। ये साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है जो भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां पर भी सूतक के नियम लागू होंगे।  

चंद्र ग्रहण किस - किस जगह दिखेगा (Where will Lunar Eclipse be visible)
28 अक्‍टूबर की मध्यरात्रि में लगने वाला चंद्रग्रहण इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है और आखिरी ग्रहण है। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया,  अफ्रीका, हिन्द महासागर, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, अटलांटिक महासागर, मॉरीशस, पाकिस्तान, सिंगापुर और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। आंशिक चंद्र ग्रहण नेपाल, नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता, वाराणसी जैसे शहरों में दिखेगा।
__SHOW_MID_AD_

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment