Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 4 सितम्बर, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 4 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:00, काशी-प्रात: 05:39, कानपुर-प्रात: 05:49, पटना-प्रात: 05:30, देहरादून-प्रात: 05:55, गोरखपुर-प्रात: 05:37, लखनऊ-प्रात: 05:46 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 18:39, काशी-सायं 18:14, कानपुर-सायं 18:25, पटना-सायं 18:06, देहरादून-सायं 18:37, गोरखपुर-सायं 18:13, लखनऊ-सायं 18:23 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 21:33, काशी-रात्रि 21:15, कानपुर-रात्रि 21:24, पटना-रात्रि 21:05, देहरादून-रात्रि 21:26, गोरखपुर-रात्रि 21:11, लखनऊ-रात्रि 21:21 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:23, काशी-प्रात: 09:54, कानपुर-प्रात: 10:07, पटना-प्रात: 09:46, देहरादून-प्रात: 10:22, गोरखपुर-प्रात: 09:55, लखनऊ-प्रात: 10:05 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
राष्ट्रीय भाद्रपद 13, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण पंचमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 19, प्रविष्टें। सफर 17, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष पंचमी (05) सायं 16:43 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। अश्विनी नक्षत्र प्रात: 09:27 बजे तक, तदन्तर भरणी नक्षत्र प्रारम्भ। ध्रुव योग अर्धरात्रयोत्तर 00:59 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। वृहद् गौरी व्रत, चन्द्र षष्ठी व्रत (मरुस्थल में), गुरु वक्री रात्रि 19:39 बजे से, शुक्र मार्गी प्रात: 06:59 बजे से।
दैनिक राशिफल
मेष: व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। उच्च महत्वाकांक्षा प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
बृषभ: सब कुछ ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें।
मिथुन: महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है। कहीं-कहीं अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
कर्क: नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थिति के आसार हैं। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।
सिंह: भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गंवाएं। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
कन्या: परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।
तुला: कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां मन को दुखित कर सकती हैं। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव।
वृश्चिक: अत्यधिक कायरे के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए अपने आपको उर्जावान बनाए रखें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा।
धनु: मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बढ़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के भी योग हैं।
मकर: जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
कुंभ: पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कायरे में व्यतित होगा। नये कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। संबंधों में नैतिक कर्त्तव्यों से बिमुक न हों।
मीन: भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव होगा।
| Tweet![]() |