Weekly Horoscope : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 से 9 सितम्बर, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल
ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (3 से 9 सितम्बर, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:59, काशी-प्रात: 05:39, कानपुर-प्रात: 05:49, पटना-प्रात: 05:30, देहरादून-प्रात: 05:55, गोरखपुर-प्रात: 05:36 लखनऊ-प्रात: 05:46 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:40, काशी-सायं 06:15, कानपुर-सायं 06:26, पटना-सायं 06:07, देहरादून-सायं 06:38, गोरखपुर-सायं 06:15, लखनऊ-सायं 06:24 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 08:57, काशी-रात्रि 08:37, कानपुर-रात्रि 08.47, पटना-रात्रि 08:28, देहरादून-रात्रि 08:52, गोरखपुर-रात्रि 08:34, लखनऊ-रात्रि 08.44। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:18, काशी-प्रात: 08:51, कानपुर-प्रात: 09:04, पटना-प्रात: 08:43, देहरादून-प्रात: 09:16, गोरखपुर-प्रात: 08:51, लखनऊ-प्रात: 09:01 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।
राष्ट्रीय भाद्रपद 12, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 18, प्रविष्टें। सफर 16, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी सायं 18:25 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। रेवती नक्षत्र प्रात: 10:39 बजे तक, तदन्तर अिनी नक्षत्र शुरु। गण्ड योग प्रात: 06:01 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:12 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात ध्रुव योग शुरु। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 10:39 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) समाप्त प्रात: 10:39 बजे, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 20:42 बजे, चतुर्थी ब्रह्मवर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक, मंगल हस्त नक्षत्र में प्रात: 07:06 बजे प्रवेश करेगा।
साप्ताहिक राशिफल
मेष-उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश बचें।
वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित रहेंगे। भौतिक चकाचौंध से प्रभावित मन आर्थिक का एहसास करायेगा।
मिथुन-आवेश में लिये निर्णय से कष्ट संभव। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने।
कर्क-किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ नई महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटतावश प्रगति संभव। आर्थिक प्रगति के लिए मन नये विचारों से प्रेरित होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। धनागम के नये स्रेात बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह-भविष्य के प्रति कुछ नकारात्मक विचार मन में आयेंगे किंतु आकस्मिक कोई नई आशा की किरण जगेगी। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। सगे-संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रविवार एत्तं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कायार्ें की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
तुला-परिवार में छोटी सी बात तनाव का कारण बन सकती है। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें।
वृश्चिक-मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दें। कोई लंबी दूरी की यात्रा संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु-महत्वपूर्ण कायार्ें की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। कर्जदारों से कहासुनी संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। यह सप्ताह व्यस्ततापूर्ण होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यो से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। सोमवार एवं मंगलवार को घरेलू वातारण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
कुंभ-शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। विषम स्थिति में धैर्य से काम लें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। रविवार एवं मंगलवार को बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
मीन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। राजनीतिज्ञों से सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
4 सितम्बर-वृहद् गौरी व्रत, चन्द्र षष्ठी व्रत (मरुस्थल में), गुरु वक्री रात्रि 19:39 बजे से, शुक्र मार्गी प्रात: 06:59 बजे से। 5 सितम्बर-भद्रा अप. 15:47 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 03:43 बजे तक, हलषष्ठी व्रत, कपिला षष्ठी व्रत, चम्पा षष्ठी, सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन जयन्ती (शिक्षक दिवस)। 6 सितम्बर-श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मातरे का (रोहिणी नक्षत्र युता श्री कृष्ण जयन्ती योग), श्री शितलाष्टमी व्रत। 7 सितम्बर-श्री कृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णवों का), श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मन्वीदि8, मंत्रादि अष्टमी, श्री संत ज्ञानेर जयन्ती, गोकुलाष्टमी, नन्दोत्सव, दशाफल व्रत। 8 सितम्बर-गोगा नवमी। 9 सितम्बर-भद्रा प्रात: 06:25 बजे से रात्रि 19:19 बजे तक। 10 सितम्बर-जया एकादशी व्रत, पयरुषण पर्वारम्भ (जैन)।
| Tweet![]() |