Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 2 सितम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 02 Sep 2023 09:21:23 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 2 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:59, काशी-प्रात: 05:38, कानपुर-प्रात: 05:48, पटना-प्रात: 05:30, देहरादून-प्रात: 05:54, गोरखपुर-प्रात: 05:36, लखनऊ-प्रात: 05:45 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:42, काशी-सायं 06:16, कानपुर-सायं 06:28, पटना-सायं 06:08, देहरादून-सायं 06:40, गोरखपुर-सायं 06:16, लखनऊ-सायं 06:25 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 08.23, काशी-रात्रि 08.01, कानपुर-रात्रि 08.11, पटना-रात्रि 07.52, देहरादून-रात्रि 08:19, गोरखपुर-रात्रि 07.58, लखनऊ-रात्रि 08.08 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08.13, काशी-प्रात: 07:48, कानपुर-प्रात: 07:59, पटना-प्रात: 07:39, देहरादून-प्रात: 08:09, गोरखपुर-प्रात: 07:47, लखनऊ-प्रात: 07:57 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 11, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण तृतीया, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 17, प्रविष्टें। सफर 15, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया रात्रि 20:50 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अप. 12:31 बजे तक, तदन्तर रेवती नक्षत्र शुरु। गण्ड योग प्रात: 06:01 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:12 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात ध्रुव योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा प्रात: 10:21 बजे से रात्रि 20:50 बजे तक, तीजड़ी (सिन्धी)।

मेष : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

बृषभ : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। बड़ों से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकर होंगी।

मिथुन : रोजगार संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होंगी।

कर्क : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेंगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां  अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।   

सिंह : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।

कन्या : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। पिता के सहयोग से विषम स्थितियों में रहत मिलेगी। कुछ बालसुलभता का प्रयोग सगे-संबंधों के बीच कटुता पैदा कर सकता है।

तुला : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधों के प्रति चिंतित होंगे।

वृश्चिक : भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।

धनु : भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है।  शिक्षा में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी।

मकर : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी।  बाहरी गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 

कुंभ : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं रोजगार क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। 

मीन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतत्र रखें।

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment