Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 1 सितम्बर, 2023 का राशिफल राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 1 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:58, काशी-प्रात: 05:38, कानपुर-प्रात: 05:48, पटना-प्रात: 05:29, देहरादून-प्रात: 05:54, गोरखपुर-प्रात: 05:35 लखनऊ-प्रात: 05:45 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:43, काशी-सायं 18:17, कानपुर-सायं 18:29, पटना-सायं 18:09, देहरादून-सायं 18:41, गोरखपुर-सायं 18:17, लखनऊ-सायं 18:26 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली- रात्रि 19:49, काशी-रात्रि 19:25, कानपुर-रात्रि 19:36, पटना-रात्रि 19:16, देहरादून-रात्रि 19:46, गोरखपुर-रात्रि 19:23, लखनऊ-रात्रि19:33 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07:05, काशी-प्रात: 06:43, कानपुर-प्रात: 06:53, पटना-प्रात: 06:34, देहरादून-प्रात: 07:01, गोरखपुर-प्रात: 06:40, लखनऊ-प्रात: 06:51 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय भाद्रपद 10, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण द्वितीया, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 16, प्रविष्टें। सफर 14, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया (02)रात्रि 23:51 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न14:56 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। धृति योग अपराह्न 13:09 बजे तक, तदन्तर गण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कुम्भ राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 09:37 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा), भाद्रापद मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, इष्टि, भाद्रपद मासीय वत-यम-नियमादि प्रारम्भ, अशून्य शयन द्वितीया व्रत, भाद्रपद मास में दधि त्याग करना चाहिए, मट्ठा निषेध नहीं है, कज्जली तृतीया व्रत, कजरी तीज।
मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का अहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
मिथुन : निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाएं। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। संबंधों में व्यवहारकुशल बनें। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव।
कर्क : नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बहिरमुखी बनें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगा।
कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव।
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं।
धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नए उत्साह का संचार करेगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
मकर : तामसी व गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगाएं। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से अपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
कुंभ : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।
मीन : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा।
| Tweet![]() |