Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 31 अगस्त, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 31 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:58, काशी-प्रात: 05:37, कानपुर-प्रात: 05:47, पटना-प्रात: 05:29, देहरादून-प्रात: 05:53, गोरखपुर-प्रात: 05:35, लखनऊ-प्रात: 05:45 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:44, काशी-सायं 06:18, कानपुर-सायं 06:30, पटना-सायं 06:10, देहरादून-सायं 06:42, गोरखपुर-सायं 06:18, लखनऊ-सायं 06:28 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 07.14, काशी-सायं 06.47, कानपुर-सायं 06.59, पटना-सायं 06.39, देहरादून-रात्रि 07:12, गोरखपुर-सायं 06.47, लखनऊ-सायं 06.57 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 05.55, काशी-प्रात: 05:35, कानपुर-प्रात: 05:45, पटना-प्रात: 05:26, देहरादून-प्रात: 05:50, गोरखपुर-प्रात: 05:32, लखनऊ-प्रात: 05:42 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।
राष्ट्रीय भाद्रपद 09, शक् संवत् 1945। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 15, प्रविष्टें। सफर 13, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा प्रात: 07:06 बजे तक, तदन्तर भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:20 बजे तक उदित रहेगी, तत्पश्चात द्वितीया तिथि शुरु। शतभिषा नक्षत्र सायं 17:45 बजे तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरु। सुकर्मा योग सायं 17:16 बजे तक, तदन्तर धृति योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुंभ राशि में ही संचण करेगा। पंचक (पचखा), स्नान-दान श्राद्धादि की श्रावणी पूर्णिमा, अन्वाधान, रक्षा बन्धन (राखी) पूर्णिमा देशाचार से, सत्याग्रह बलिदान दिवस, झूलन यात्रा समापन, झूलन पूर्णिमा, श्रावण मासीय व्रत यम नियमादि समाप्त।
दैनिक राशिफल
मेष : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा।
मिथुन : किसी भावनात्मक संबंध से मन प्रभावित रहेगा। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।
कर्क : प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्कता बरतें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी।
सिंह : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में अनुकूल समय होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या : आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।
तुला : भावनाओं पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधोें में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
वृश्चिक : सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
धनु : महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग रहेगा।
मकर : सुंदर आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।
कुंभ : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मीन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।
| Tweet![]() |