Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 7 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 7 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
राशिफल और आज का पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:29, काशी-प्रात: 05:13, कानपुर-प्रात: 05:22, पटना-प्रात: 05:04, देहरादून-प्रात: 05:21, गोरखपुर-प्रात: 05:08, लखनऊ-प्रात: 05:18 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:22, काशी-सायं 18:52, कानपुर-सायं 19:05, पटना-सायं 18:44, देहरादून-सायं 19:23, गोरखपुर-सायं 18:54, लखनऊ-सायं 19:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 22:49, काशी-रात्रि 22:23, कानपुर-रात्रि 22:35, पटना-रात्रि 22:14, देहरादून-रात्रि 22:47, गोरखपुर-रात्रि 22:22, लखनऊ-रात्रि 22:32 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:31, काशी-प्रात: 09:10, कानपुर-प्रात: 09:20, पटना-प्रात: 09:01, देहरादून-प्रात: 09:25, गोरखपुर-प्रात: 09:07, लखनऊ-प्रात: 09:17 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 16, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण पंचमी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 23 प्रविष्टें। जिल्हेज 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी (05) अर्धरात्रयोत्तर 00:18 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 22:16 बजे तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग रात्रि 20:30 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुंभ राशि में संचरण करेगा। पंचक (पचखा), श्री नाग पंचमी वत, (मरुस्थ एवं बंगाल में)।
मेष: महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
बृषभ: कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लांछन के योग हैं। संवेदनशीलता पर नियंतण्र करें।
मिथुन: सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।
कर्क: भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। बेकार के कायरे में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।
सिंह: मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।
कन्या: व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति लापरवाही न करें। मन में नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी।
तुला: नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।
वृश्चिक: संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।
धनु: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।
मकर: किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें।
कुंभ: अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें।
मीन: संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है।
| Tweet![]() |