Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 8 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 08 Jul 2023 06:19:55 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 8 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:29, काशी-प्रात: 05:13, कानपुर-प्रात: 05:22, पटना-प्रात: 05:04, देहरादून-प्रात: 05:22, गोरखपुर-प्रात: 05:09, लखनऊ-प्रात: 05:19 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:22, काशी-सायं 06:52, कानपुर-रात्रि 07:05, पटना-सायं 06:44, देहरादून-रात्रि 07:23, गोरखपुर-सायं 06:54, लखनऊ-रात्रि 07:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 11.23, काशी-रात्रि 10.58, कानपुर-रात्रि 11.10, पटना-रात्रि 10.50, देहरादून-रात्रि 11:20, गोरखपुर-रात्रि 10.57, लखनऊ-रात्रि 11.07 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10.37, काशी-प्रात: 10:15, कानपुर-प्रात: 10:25, पटना-प्रात: 10:05, देहरादून-प्रात: 10:32, गोरखपुर-प्रात: 10:12, लखनऊ-प्रात: 10:22 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।

राष्ट्रीय आषाढ़ 17, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण षष्ठी, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 24 प्रविष्टें। जिल्हेज 19, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी रात्रि 21:52 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि शुरु। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 20:36 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरु। सौभाग्य योग सायं 17:23 बजे तक, तदन्तर शोभन योग शुरु। चन्द्रमा कुंभ राशि का पूर्ण भोगकर अप. 14:58 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा शुरु रात्रि 21:52 बजे से, बुध कर्क राशि में अप. 12:16 बजे प्रवेश करेगा।

-- दैनिक राशिफल --

मेष : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असामान्यताओं का शिकार होगा। थोड़ा अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है।       
बृषभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूूल चलें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।           
मिथुन : व्यहारकुशलता व वाक्पटुता से आसपास के वातावरण में अपनी महत्ता बढ़ाएंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।               
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।       
सिंह : परंपरावादी व स्वाभिमानी व्यवहार से बाहरी जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
कन्या : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।               
तुला : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को नीरत बनाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।       
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।        
धनु : सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।      
मकर : रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।  
कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।       
मीन : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बनेगा। अपने अंदर कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतें रहेंगी। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment