Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 6 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 06 Jul 2023 06:13:02 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 6 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:28, काशी-प्रात: 05:12, कानपुर-प्रात: 05:21, पटना-प्रात: 05:03, देहरादून-प्रात: 05:21, गोरखपुर-प्रात: 05:08, लखनऊ-प्रात: 05:17 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:22, काशी-सायं 06:52, कानपुर-रात्रि 07:05, पटना-सायं 06:44, देहरादून-रात्रि 07:23, गोरखपुर-सायं 06:54, लखनऊ-रात्रि 07:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10.12, काशी-रात्रि 09.43, कानपुर-रात्रि 09.56, पटना-रात्रि 09.35, देहरादून-रात्रि 10:11, गोरखपुर-रात्रि 09.44, लखनऊ-रात्रि 09.54 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08.21, काशी-प्रात: 08:02, कानपुर-प्रात: 08:12, पटना-प्रात: 07:53, देहरादून-प्रात: 08:14, गोरखपुर-प्रात: 07:58, लखनऊ-प्रात: 08:08 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।

राष्ट्रीय आषाढ़ 15, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण तृतीया, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 22 प्रविष्टें। जिल्हेज 17, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया प्रात: 06:31 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:13 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात पंचमी तिथि शुरु। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:25 बजे तक, तदन्तर शतभिषा नक्षत्र शुरु। प्रीति योग अर्धरात्रियोत्तर 00:00 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान योग शुरु। चन्द्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर अप. 13:39 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।  पंचक (पचखा) शुरु अप. 13:39 बजे से, भद्रा समाप्त प्रात: 06:31 बजे तक, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 21:48 बजे, चतुर्थी तिथि क्षय।

-- दैनिक राशिफल --

मेष : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कार्यक्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी।       

वृषभ : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।              

मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।                 

कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।                 

सिंह : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।               

कन्या : परिजनों के बीच मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा।  जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।                    

तुला : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। भावनाओं से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी।              

वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी काम समय से पूर्ण करें।                  

धनु : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।              

मकर : मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।                

कुंभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।          

मीन : परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दयित्वों के प्रति सजग हों। रोजगार में लापरवाही न करें, अन्यथा हानि की आशंका है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment