Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 5 जुलाई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 5 जुलाई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल और आज का पंचांग |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:28 काशी-प्रात: 05:12, कानपुर-प्रात: 05:20, पटना-प्रात: 05:03, देहरादून-प्रात: 05:21, गोरखपुर-प्रात: 05:07, लखनऊ-प्रात: 05:17 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:22, काशी-सायं 06:52, कानपुर-रात्रि 07:05, पटना-सायं 06:44, देहरादून-रात्रि 07:23, गोरखपुर-सायं 06:54, लखनऊ-रात्रि 07:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 09.29, काशी-रात्रि 08.59, कानपुर-रात्रि 09.12, पटना-रात्रि 08.50, देहरादून-रात्रि 09:30, गोरखपुर-रात्रि 09.00, लखनऊ-रात्रि 09.10 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07.08, काशी-प्रात: 06:51, कानपुर-07:00, पटना-प्रात: 06:42, देहरादून-प्रात: 07:00, गोरखपुर-प्रात: 06:47, लखनऊ-प्रात: 06:57 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।
राष्ट्रीय आषाढ़ 14, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण द्वितीया, संवत् 2080, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 21 प्रविष्टें। जिल्हेज 16, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया प्रात: 10:03 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 05:40 बजे तक, तदन्तर श्रवण नक्षत्र शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 02:56 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र शुरु। वैधृति योग प्रात: 07:47 बजे तक, तदन्तर विष्कुम्भ योग शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:48 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात प्रीति योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा रात्रि 20:17 बजे से।
-- दैनिक राशिफल --
मेष : किसी श्रेष्ठान के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी।
बृषभ : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।
मिथुन : कोई नई योजना उत्साहित करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक कार्यों का बोझ अकेली जान पर पड़ सकता है। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
कर्क : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
सिंह : अच्छी आशाओं से क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। शिक्षा हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक जगत के चकाचौंध से प्रभावित होंगे।
कन्या : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगी। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे।
तुला : कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अपनी दिनचर्या को सुधार सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा।
वृश्चिक : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। खराब संगत से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है।
कुंभ : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन चिंतित होगा। पुरानी समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। वाक्यपटुता व मधुर वाणी से सगे-संबंधों में प्रभावशाली होंगे।
मीन : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
| Tweet![]() |